Share

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फिल्मों के साथ- साथ अपने विवादों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। स्वरा भास्कर (र६ं१ं इँं२‘ी१) इन दिनों लॉस एंजेलिस में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। स्वरा भास्कर लगभग हर मुद्दे पर सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी रखने वाली अभिनेत्री को कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर ने आज अपने विदेश शिफ्ट होने की खबर पर चुप्पी तोड़ी है। ट्वीटर पर जॉय नाम के यूजर ने मजाकिया लहजे में ट्वीट कर पूछा कि यह जानकर बेहद हैरान हूं कि स्वरा भास्कर स्थायी रूप से विदेश में शिफ्ट हो गईं हैं। हमेशा सोचता था कि वह छुट्टी मनाने के लिए बाहर गईं हैं। यह बहुत ही अविश्वसनीय है। जिसके बाद स्वरा ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि यह किसकी सोच है, जॉय? तुम्हारी, मेरी या किसी भक्तगण की? तुम, मुझसे इतनी आसानी से छुटकारा नहीं पा रहे हो.. मैं अभी वापस आ रही हूं! वहीं इस ट्वीट के बाद लोगों के रिएक्शन आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा कि किसी का चमचा और गुलाम होने से अच्छा किसी का भक्त ही बन जाओ! काम से कम गुलामी और चमचागीरी नहीं करनी पड़ी है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ह्लओह!! इतनी जल्दी वहां के लोग आपके द्वारा इतने पकाऊ हो गए? जरा सोचिए यहां के लोगों के पास कितना धैर्य है!ह्व उत्सव कौशिक नाम के यूजर ने तो पाकिस्तान जाने की सलाह दे डाली, लिखा कि जुल्म मत करो देवी जी, ना आना इस देश मेरी लाडो।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *