Ms. Marvel: जल्द होने जा रहा है एमसीयू की पहली मुस्लिम सुपरहीरो का प्रीमियर, बॉलीवुड का ये सितारा भी आएगा नजर

350
Share

Kapil Sharma Show: विक्रम का प्रमोशन करने कपिल शर्मा शो पर पहुंचे कमल हासन, कॉमेडियन ने कहा-‘ये सपना सच होने जैसा’
अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर मार्वल स्टूडियोज की पहली मुस्लिम सुपरहीरो सीरीज ‘मिस मार्वल’ में नजर आएंगे। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की आने वाली सीरीज “मिस मार्वल” में जर्सी सिटी में पली-बढ़ी एक मुस्लिम अमेरिकी टीनेजर, कमला खान उर्फ मिस मार्वल की कहानी दिखाई जाएगी। बता दें कि ‘मिस मार्वल’ का प्रीमियर 8 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में किया जाएगा। गौरतलब है कि फरहान अख्तर के मार्वल स्टूडियो में एंट्री की खबर, सबसे पहले अमर उजाला ने ही अप्रैल 2021 में ब्रेक की थी। मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में फरहान अख्तर की एंट्री, मिस मार्वेल सीरीज की शूटिंग करने पहुंचे बैंकॉक
इमान वेल्लानी निभाएंगी मिस मार्वल का किरदार
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस अपकमिंग फिल्म में इमान वेल्लानी मिस मार्वल का किरदार निभाने जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिस मार्वल उर्फ कमला खान फिल्म में एक गेमर हैं, जिसका सपना कैप्टन मार्वल जैसा बनना है। एमसीयू फिल्म में कमला के सपने और हकीकत को लेकर उसकी कहानी को बयां करेगा।
कब रिलीज मिस मार्वल सीरीज?
‘मिस मार्वल’ जून में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है। बॉलीवुड सुपरस्टार फरहान अख्तर इस सीरीज में गेस्ट स्टारिंग रोल में नजर आएंगे। अभी तक फरहान अख्तर के किरदार के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसमें फरहान और वेल्लानी के अलावा अरामिस नाइट, सागर शेख, ऋष शाह, ज़ेनोबिया श्रॉफ, मोहन कपूर, मैट लिंट्ज़, यास्मीन फ्लेचर, लैथ नाकली, अजहर उस्मान, ट्रैविना स्प्रिंगर और निमरा बुका भी नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY