Share

देशभर में जारी शादियों के सीजन के बीच अब मनोरंजन जगत में एक बार फिर शादियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद अब एक और स्टार कपल शादी के बंधन में बंध चुका है। भोजुपरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकार निधि झा अपने लंबे रिलेशन के बाद भोजपुरी एक्टर यश कुमार के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने मुंबई के एक निजी होटल में हिंदू रिवाज के साथ शादी रचाई।
बीते दिनों ही अपनी शादी की तारीख के एलान के बाद अभिनेत्री की शादी की रस्में आयोजित की गई थी। 29 अप्रैल को आयोजित हुई हल्दी पूजा के बाद 30 अप्रैल को निधि की मेहंदी सेरेमनी हुई। एक्ट्रेस ने अपने शादी के सभी समारोह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर भी की है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें इंस्ट्राग्राम पर साझा नहीं है। ऐसे में फैंस बेसब्री से उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।
फैंस की बेताबी को देखते हुए एक्ट्रेस ने फिलहाल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में अपनी शादी की कुछ झलकियां शेयर की हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तारीख का एलान भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया था। इसके अलावा अभिनेत्री निधि झा और एक्टर यश कुमार इंस्टाग्राम पर ही अपने रिलेशनशिप के बारे में सभी को जानकारी दी थी। दोनों से पिछले एक पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते का खुलासा किया था।
गौरतलब है कि भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा और यश कुमार ने इसी साल फरवरी महीने में सगाई की थी। निधि और यश ने अपने परिवारवालों और खास दोस्तों के बीच सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। यश और निधि की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। यश पहले से शादीशुदा हैं। उनकी पहली शादी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से हुई है। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम अदिति है। हालांकि, अंजना और यश का तलाक हो चुका है। इसके बाद यश और निधि रिलेशनशिप में आए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *