Share

एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 18 अप्रैल को पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। 23 मार्च से 16 अप्रैल तक पर्यटकों और स्थानीय सहित 3.5 लाख लोग गार्डन को देखने के लिए पहुंचे। पिछले साल यह आंकड़ा 2.26 लाख था। फ्लोरीकल्चर विभाग के निदेशक फारूक अहमद राथर ने कहा कि विभाग ने 18 अप्रैल को ट्यूलिप गार्डन को बंद करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि तापमान में बढ़ोतरी के चलते फूल सिकुड़ने शुरू हो गए हैं। फ्लोरीकल्चर विभाग के निदेशक ने गार्डन देखने के लिए पहुंचे स्थानीय लोगों और पर्यटकों का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि इस वर्ष गार्डन में 1.5 मिलियन ट्यूलिप और विभिन्न प्रकार के फूल खिले थे, जिसने सभी को आकर्षित किया। पर्यटन विभाग ने इस बार पर्यटकों को लुभाने के लिए कश्मीर के प्रसिद्ध व्यंजन वाजवान और कहवा के अलावा कश्मीर की पारंपरिक रोटियों और बेकरी की किस्मों को प्रदर्शित किया था।
एक दशक में पहली बार रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे
इस साल कश्मीर में पिछले एक दशक में पहली बार पर्यटकों के आगमन की रिकॉर्ड संख्या देखी जा रही है। इस साल के मार्च महीने में 1.80 लाख पर्यटकों ने कश्मीर का दौरा किया, जो पिछले दस वर्षों में अब तक का सबसे अधिक है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *