Share

हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत हो चुकी है. इस बात की जानकारी भारतीय वायु सेना की ओर से दी गई है. बता दें कि इस हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे जिनमें से 13 लोगों की मौत हो चुकी है.हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना के बाद सीडीएस जनरल बिपिन रावत के घर तीर्थ सिंह रावत, अजय टम्टा और राजलक्ष्मी शाह पहुंचे हैं. कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में 14 में से 13 लोगों की जान चली गई है. इस बात की पुष्टि निलगिरी के कलेक्टर ने की है.
मिली जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सशस्त्र बलों के अन्य सभी का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- कि जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के असामयिक निधन से स्तब्ध और व्यथित हूं. देश ने अपने सबसे बहादुर सपूतों में से एक को खो दिया है. मातृभूमि के लिए उनकी चार दशकों की निस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता और वीरता से चिह्नित थी. उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. राष्ट्रपति ने कहा कि हेलिकॉप्टर दुर्घटना में लोगों की जान जाने के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है. मैं अपने कर्तव्य का पालन करते हुए मरने वालों में से प्रत्येक को श्रद्धांजलि देने में साथी नागरिकों के साथ शामिल होता हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.

PM Modi ने जनरल रावत को बताया उत्कृष्ट सैनिक
जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत एक उत्कृष्ट सैनिक थे. पीएम ने कहा कि वह एक सच्चे देशभक्त, उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में बहुत योगदान दिया. उन्होंने कहा कि सामरिक मामलों पर उनकी अंतर्दृष्टि और दृष्टिकोण असाधारण थे. उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है. ऊं शांति.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *