भारत के कई भागों में गर्मी ने अब खतरनाक रूप ले चुकी है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज (रविवार को) अगले तीन दिनों के लिए Heatwave का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही, लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी है। IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और सेंट्रल इंडिया के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रभाव देखने को मिलेगा, जहां Temperature से काफी ऊपर जा सकता है।आगामी दिनों में लू चलने के हालात बने रहेंगे और दोपहर के वक्त स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है। खासतौर पर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। मौसम विभाग ने स्पष्ट कहा है कि इस दौरान, अपनी बॉडी में पानी की कमी ना होने दें। साथ ही, हीट स्ट्रोक का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए लोगों को ज्यादा अलर्ट बरतने की जरूरत है।मौसम विभाग ने गर्मी से बचने के लिए कुछ अहम उपाय भी बताए हैं। लोगों को बार-बार पानी पीने की सलाह दी है। बॉडी को हाइड्रेट रखने की एजवाइज दी है। साथ ही, धूप में जाने से बचें और यदि बाहर जाना जरूरी है तो ढीले और हल्के सूती कपड़े पहनें। जितना मुमकिन हो, अपने घर के अंदर ही रहें और धूप के साथ संपर्क को कम करें। हीट स्ट्रोक के लक्षण जैसे- कमजोरी या तेज बुखार, सिरदर्द, मतली-उल्टी और चक्कर आना महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपनी जांच कराएं। लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें।पहले से बीमार लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी के इस मौसम में सबसे अधिक खतरा रहता है। फैमिली के ऐसे मेंबर्स का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इसके अलावा, प्रशासन भी लोगों से अनुरोध कर रहा है कि जरूरी सावधानियां अपनाएं और इस भयानक गर्मी से खुद को सेफ रखें, ताकि किसी भी प्रकार की सेहत संबंधी इमरजेंसी सिचुएशन से बच सकें।IMD के अनुसार, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में 28 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। फिर, 29 और 30 अप्रैल को 3-5°C की क्रमिक गिरावट की संभावना है। इसके बाद, 1 और 2 मई को इसमें 2-3°C की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, सेंट्रल इंडिया में 27 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, 28 से 30 अप्रैल के दौरान 2-3°C की क्रमिक गिरावट हो सकती है। सात ही, पूर्वी भारत में 27 अप्रैल से 1 मई के बीच 2-3°C की क्रमिक गिरावट हो सकती है।











