आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी से बगावत करने वाले 7 राज्यसभा सांसदों को साफ संदेश दिया

117
Share

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी से बगावत करने वाले 7 राज्यसभा सांसदों को साफ संदेश दिया कि आप जिस दल से चुने गए है अगर आपको उससे मतभेद है तो आप इस्तीफा दीजिये औऱ जहां जाना जाइए।
संजय सिंह ने कहा कि कई संविधान के जानकारों ने यह साफ कर दिया है कि आम आदमी पार्टी के जिन 7 सांसदों ने बीजेपी में जाने का ऐलान किया है, उन सबकी सदस्यता खत्म होगी। हमने कपिल सिब्बल औऱ सभी जानकारों की राय लेकर देश के उपराष्ट्रपति को एक पीटीशन भेजी है। हमने उसे अनुरोध किया है कि सभापति जी इन सबकी सदयस्ता को ख़त्म करें औऱ जल्दी से जल्दी इस पर फैसला लें।संजय सिंह ने आगे कहा कि इन सभी ने पार्टी से तो धोखा किया है पंजाब के लोगों से भी धोखा किया है । उन्होंने कहा-‘आप जिस दल से चुने गए है अगर आपको उससे मतभेद है तो आप इस्तीफा दीजिये औऱ जहां जाना जाइए। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा और संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया कि वे और पार्टी के पांच अन्य राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के 10 में से सात सदस्यों का बीजेपी में विलय होने वाला है।’संविधान के अनुसार किसी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसदों का दूसरी पार्टी में विलय हो सकता है।” उन्होंने पत्रकारों से कहा, ”हमने इस संबंध में आज राज्यसभा सभापति सी पी राधाकृष्णन को एक पत्र सौंपा है। सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर रहे हैं।” चड्ढा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले अन्य ‘आप’ राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे।