Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि आज दिल्ली के तमाम इलाकों में मौजूदा हालात की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस और अन्य एजेंसियां जमीन पर शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश में लगी हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में वर्तमान हालात की गहन समीक्षा की। पुलिस एवं अन्य एजेंसियां सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिये काम कर रही हैं। हमारे संस्कार के मूल में शांति, सौहार्द है। मैं दिल्ली के बहनों, भाइयों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं।’
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सीएए के विरोधियों और समर्थकों की झड़प के बाद से लंबे समय से चल रहे प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार को बीते तीन दिनों में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई, जबकि कुल 189 लोग घायल हैं। तीन दिन के बाद आज दिल्ली में हालात थोड़े-बहुत सामान्य हैं, लेकिन कुछ इलाकों से छिटपुट पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *