Share

एजेंसी न्यूज
जयपुर। राजस्थान में एक बरात की बस नदी में गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को बूंदी में कोटा लालसोट मेगा हाईवे पर बरातियों को ले जा रही बस के मेज नदी में गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार बस में करीब 30 लोग सवार थे जिनमें से 25 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवारों को दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। उपखंड अधिकारी समेत तमाम आला अधिकारी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से बरातियों से भरी बस मेज नदी में गिर गई। बस में सवार सभी लोग कोटा के रहने वाले है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरात कोटा से मायरा जा रही थी।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे बूंदी में हुए दुखद हादसे के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है, जिसमें करीब 25 लोग एक बस के नदी में गिर जाने के बाद जान गंवा चुके हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *