Share

एजेंसीं न्यूज
बरेली। कोरोना वायरस के नियंत्रण को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोई भी कमी छोडने को तैयार नहीं। स्वास्थ्य विभाग को शहर के ऐसे लोगों की जानकारी मिल गई है जो एक महीने में किसी न किसी काम से चीन यात्रा पर गए। उनके नामों की सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके घरों तक पहुंच गई हैैं। उनमें वायरस के लक्षणों को देखा जा रहा है।
शहर में रहने वाले करीब 45 लोग जनवरी माह में चीन गए थे। चीन में नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से पहले और उसकी जानकारी होने के बाद ये लोग शहर लौट आए हैैं। इनमें सबसे अधिक वहां रहकर चिकित्सा की पढ़ाई करने वाले शामिल बताए जा रहे हैं। कई ऐसे भी लोग हैं जो वहां अपने कारोबार के सिलसिले में गए थे तो कुछ लोग घूमने-फिरने के लिए चीन गए थे।
महीने भर में चीन से लौटने वालों की निगरानी के लिए शासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए। आला अफसरों ने उनके पास जाकर देखने को कहा गया है कि कही उनमें फ्लू जैसे कोई लक्षण हैं या नहीं। स्वास्थ्य विभाग को इन लोगों की सूची भी उपलब्ध करा दी गई है। इसके बाद विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है।
चीन से लौटे 45 लोगों पर करीब 28 दिन तक विशेष नजर स्वास्थ्य विभाग रखेगा। डॉक्टरों के मुताबिक, किसी भी वायरस के संक्रमण का शरीर में लक्षण आने के समय को इंक्यूबेशन पीरियड कहा जाता है। अमूमन यह 14 दिन का होता है लेकिन खतरनाक कोरोना वायरस के कारण एहतियात के तौर पर वहां से आने वालों की 28 दिन तक निगरानी की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *