दुबई से लौटी महिला के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की फैली अफवाह

197
Share

एजेंसीं न्यूज
बरेली। दुबई से शहर लौटी एक महिला को बुखार आने पर कोरोना वायरस का शोर मच गया। डॉक्टर ने सावधानी बरतते हुए सूट पहनकर इलाज शुरू किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। जांच में महिला को दिल की बीमारी निकली। उसमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। इलाज के लिए उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
शहर की एक 55 वर्षीय महिला बीते दिनों किसी काम से दुबई गई थी। 27 जनवरी को वह घर लौटी। उन्हें दुबई से ही बुखार हो गया था। घरवालों ने उन्हें चैपुला चैराहे के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुबई से लौटने की बात सुनकर व कोरोना वायरस के डर से डॉक्टरों ने सूट पहनकर उसका इलाज किया।
इसका वीडियो कुछ देर में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज होने की अफवाह फैली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची। तब पता चला कि महिला को दिल की बीमारी है। डॉक्टरों ने एक्स-रे करवाया तो फेफड़े में कोई संक्रमण नहीं मिला।

LEAVE A REPLY