Share

एजेंसीं न्यूज
मेरठ। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को बंधक बनाकर दो दिन जमकर पीटा। उसके बाल भी काट दिए गए। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी विवाहिता के मायके वालों को दी। परिजन मंगलवार को ससुराल पहुंचे और महिला को बंधक मुक्त कराकर थाने में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर निवासी रोशनी की शादी चार साल पहले वहीं के आरिफ से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत भी हुई, जिसके बाद कुछ दिन तक सब सही रहता और फिर विवाहिता का शोषण शुरू हो जाता। परिजनों ने बताया कि कई बार वह दस और बीस हजार रुपए आरिफ को दे चुके हैं। अब वह एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। विरोध करने पर दो दिन से उसे कमरे में बंद कर पीटा जा रहा था। खाना भी नहीं दिया जा रहा था। पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलते परिजन मंगलवार सुबह ससुराल पहुंचे और बेटी को बंधन मुक्त कराया। इसके बाद उसे लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और पति सास ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल आश्घ्वासन देते हुए कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। जल्घ्द ही ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *