Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से मंगलवार को प्रातः 11ः00 बजे से महानगर के मंडलों में नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में घर घर जाकर जनसंपर्क के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें जनता के बीच जाकर नागरिक संशोधन विधेयक से समर्थन से संबंधित विषयों एवं फायदों के बारे में जनता को जानकारी दी गई।
दस सराय मंडल के वार्ड 30 जयंतीपुर के नेता कॉलोनी, शिवनगर के मुस्लिम क्षेत्रों में, राम गंगा विहार मंडल के रामगंगा विहार में 4 बजे शाम से नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में जनसंपर्क किया गया एवं समर्थन जुटाया जिसमें मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल शामिल रही।
बंगला गांव मंडल के वनबटा गंज में नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में जनसंपर्क किया गया जिसमे रूप से निगम उपनेता संजय सक्सेना ,वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक गोयल ,मंडल अध्यक्ष सोनू सुमन, पार्षद दिनकर गोयल रहें।
दीवान बाजार मंडल में जनसंपर्क का कार्यक्रम दोपहर 2ः00 बजे से प्रारंभ किया गया। लाइनपार मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में संजीव चैहान एवं शिवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने जनता के बीच जाकर नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में उनका समर्थन मांगा जनता एवं क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जी को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया एवं लोगों ने टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल कर समर्थन में अपनी भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने जनता को संदेश दिया कि नागरिक संशोधन विधेयक आपकी भलाई के लिए है इससे सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं में लाभ मिलेगा।
दस सराय मंडल के जयंती पुर, नेता कालोनी ,शिव नगर मे मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता ने मुस्लिम बस्तियों में घर घर जाकर लोगों को नागरिक संशोधन विधेयक के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं पत्रक देकर लोगों को इस भ्रम से निकलने को कहा और कहा कि विधेयक में यह प्रावधान किया गया है कि 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में आकर रहने वाले अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश के हिंदू मुस्लिम सिख ,बौद्ध, जैनियों ,पारसियों ,और ईसाइयों सभी को भारत मे अवैध प्रवासी नहीं माना जाएगा उनको भारत की नागरिकता दी जाएगी एवं मिस् कॉल करा कर नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में लोगों से योगदान दिलाया।
कटघर मंडल में मुख्य अतिथि खादी ग्राम उद्योग दर्जा मंत्री गोपाल अंजान ने कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक पर सरकार का कहना है कि जिन प्रवासियों ने भी अपने देश में भेदभाव और धार्मिक उत्पीड़न का सामना किया है सरकार उन्हें भी नागरिकता देगी जो देश की पश्चिमी सीमाओं में गुजरात राजस्थान दिल्ली मध्य प्रदेश और राज्य से आए हुए प्रताड़ित लोगों को यह नागरिक संशोधन बिल राहत प्रदान करेगा एवं उन्हें भारत की नागरिकता देगा।
मध्य नगर मंडल में मंडल में जनसंपर्क के दौरान महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक सभी को राहत प्रदान करने वाला है कांग्रेस पार्टी और कुछ पार्टियां मिलकर एक विशेष वर्ग को वर्गलाने का प्रयास कर रही है आप सभी से अनुरोध है कि आप किसी पार्टी के बहकावे में ना आएं मोदी जी सरकार उनके एक अच्छा कदम उठा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *