हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जिलाधिकारीराकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला योजना की बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिलाधिकारी ने जिला योजना में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित कार्यो एवं मांगी गयी धनराशि की विस्तार से समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने पंचायतीराज, लघु सिंचाई, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, सड़क एवं पुल, पर्यावरण पर्यटन, शिक्षा, युवा कल्याण, खेलकूद, चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य, ग्रामीण पेयजल, नगरीय पेयजल आदि विभागों को ठीक प्रकार से प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने बैठक में वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधान सभावार विकास कार्यो की प्रगति संबंधी विवरण तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तीन वर्ष की उपलब्धियों और विकास पुस्तिका तैयार कराये जाने का निर्णय लिया गया। इस पुस्तक में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ ही आपके जनपद से संबंधित विधान सभा क्षेत्र की उपलब्धियों का ब्यौरा दर्ज होगा इसलिए सभी संबंधित विभाग तत्काल जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सूचनाओं को सही प्रकार से भेजने के निर्देश देते हुए कहा कि विभागाध्यक्ष सूचनाएं भेजने से पहले एक बार स्वयं भी अवलोकन करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नहर की सिंचन क्षमता का विधानसभा वार, पारदर्शी किसान सेवा योजना, गन्ना भुगतान, विद्युत, नई सड़कों का निर्माण, राज्य मार्गो का अनुरक्षण, सेतु निर्माण, उद्योग, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, कन्या सुमंगला योजना एवं अन्य संबंधित विभागों को वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तीन वर्ष की उपलब्धियां की सूचना समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में डी0एफ0ओ0, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी एवं अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।











