हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मुम्बई में चल रहे इंडिया ब्रांड आइकन अवार्ड समारोह 2020 में भारत के जाने माने डाॅक्टर को आइकन अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाॅलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने भी अपनी सहभागिता देकर समारोह में चार चांद लगा दिये। समारोह में मुरादाबाद के मानसरोवर फिजियोथेरेपी के संचालक डा0 दीपक राज गर्ग को भी आइकन अवार्ड 2020 देकर सम्मानित किया गया। यह मुरादाबाद के लिए गौरव की बात है कि शहर के लिए इस अवार्ड हेतु उन्हें चुना गया। डा0 दीपक राज गर्ग को शहर के तमाम गणमान्य लोगों एवं संस्थाओं ने शुभकामनायें एवं बधाई अर्पित की।











