Share

एजेंसीं न्यूज
लखनऊ। सीएए और एनआरसी के विरोध में तीन हफ्ते से घंटाघर पर प्रदर्शन चल रहा है। इसे लेकर उन्नाव के रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी कर दी। युवक ने प्रदर्शनकारियों पर हमला करने की बात कही, जिस पर पुलिस ने एफआइआर लिखकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि दिल्ली के जेएनयू और जामिया के शाहीन बाग पर लगातार तीन हमले का प्रयास हो चुका है, जिसे देखकर पुलिस ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सर्तक है।
राजधानी लखनऊ में घंटाघर पर सीएए और एनआरसी के विरोध में महिलाएं धरने पर बैठी हुई हैं। गौरतलब है कघ् िदिल्ली के जेएनयू में 30 जनवरी को छात्र पर हमला हुआ था। वहीं एक और दो फरवरी को शाहीन बाग के बाहर गोली चलने की घटना हुई। जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं इन्हीं हमलों को देखते हुए राजधानी में भी पुलिस सर्तक है।
श्रवण शर्मा नाम के एक युवक ने 30 जनवरी को एक पोस्ट पर घंटाघर पर हमला करने की बात कही। उसने टिप्पणी में ये भी कहा कि उसके पास पिस्तौल का इंतजाम हो गया है और मेरा निशाना घंटाघर है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और श्रवण कुमार पर एफआइआर लिखकर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने बीबीडी से सिविल डिप्लोमा किया है और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कर रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *