बद से बदतर होती जा रही असालतपुरा की बिजली

292
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शहर के सबसे घनी आबादी वाले इलाके असालतपुरा की विद्युतापूर्ति दिन ब दिन बद से बदतर होती जा रही है। सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक कई घंटे बिजली गुल रही और कारीगर हाथ पर हाथ धरे बैठे नजर आये। अक्सर यहां रात में भी कई कई घंटे बिजली गायब रहती है। बारिश की दो बूंदे पड़ती हैं तो सबसे पहले इसी इलाके में फाल्ट होता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि हर महीने बिल जमा करने के बावजूद भी उन्हें भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। बता दें कि असालतपुरा की विद्युतापूर्ति काफी समय से बदतर हालत में है। बिजली विभाग के सूत्रो की मानें तो असालतपुरा में बिजली चोरी अधिक होने के कारण ही यहां अत्यधिक बिजली कटौती की जाती है। हालांकि अधिकारी इस बाबत खुलकर तो कुछ नहीं बोलते मगर उनके पास इस बात का भी जवाब नहीं है कि आखिर असालतपुरा में इतनी जबरदस्त बिजली कटौती एक जमाने से क्यूं की जाती रही है। गर्मियों में दिनों में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है।

LEAVE A REPLY