Share

एजेंसीं न्यूज
पटना। शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन के कथित सह समन्वयक और जेएनयू छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शरजील को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार की सुबह शरजील की तलाश में उसके घर पर छापा मारा था। जहां से पुलिस ने शरजील के भाई मुजम्मिल इमाम को हिरासत में लिया था।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने मुंबई, पटना और दिल्ली में शरजील की तलाश में छापेमारी की थी। दिल्ली पुलिस को डर था कि अगर वह बिहार के रास्ते नेपाल भाग गया, तो वापस लाने में बहुत मुश्किल होगी।
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया था कि उसे आखिरी बार 25 जनवरी को देखा गया था। वह शाम को बिहार के फुवारी शरीफ में एक बैठक में दिखा था। शरजील ने कथित तौर पर एक वीडियो में कहा था कि असम को भारत से अलग कर देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जेएनयू छात्र शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो राष्ट्र के हित में न हो। आरोप और गिरफ्तारी, अदालत मामले पर फैसला करेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *