Share

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि आज देश के युवाओं के सामने सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है जो लगातार बढ़ रही है लेकिन केंद्र सरकार इसको लेकर चुप है। पांच साल में देश के सात प्रमुख क्षेत्रों में 3.64 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने संबंधी एक रपट का उल्लेख करते हुए गहलोत ने ट्वीट किया ‘‘आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। पिछले पांच साल में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोग बेकार हो रहे हैं।’’
गहलोत के अनुसार, रोजगार संकट गहराता जा रहा है। केंद्र सरकार को अपने आगामी बजट में, नये रोजगार सृजित करने तथा ऐसी नीतियों अपनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे उद्योग फलें-फूलें और लोगों को रोजगार मिले। गहलोत ने लिखा है कि देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और बढ़ती महंगाई से हम सभी परेशान हैं। उनके अनुसार, ‘‘केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है। युवा बेचैन तथा आक्रोशित हैं।’’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जयपुर में मंगलवार को होने वाली युवा आक्रोश रैली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा है कि केंद्र सरकार भले ही इन सब मुद्दों पर चुप हो और आम जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हो लेकिन राहुल गांधी इन मुद्दों को उठाने के लिए जयपुर में रैली करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *