Share

एजेंसीं न्यूज
नई दिल्ली। दिल्ली की अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में मंगलवार को फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत 16 दिसंबर को फैसला सुनाएगी। भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर इस मामले में प्रमुख आरोपी हैं।
गौरतलब है कि उन्नाव जिले के माखी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर जून 2017 में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने थाने में आरोपी विधायक के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन कार्रवाई करने की बात तो दूर पुलिस उसे टरकाती रही। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। दो साल पहले भाजपा विधायक व उनके भाईयों पर रेप का आरोप लगा था। इसके बाद पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हुई। पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया तो मामला सुर्खियों में आया था। सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने विधायक को क्लीनचिट दे तो दी लेकिन परिवार, विपक्ष व समाजसेवियों के हंगामे के बाद केंद्र की मंजूरी पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *