Share

एजेंसीं न्यूज
नई दिल्ली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। मंगलवार सुबह दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, नोएडा और गाजियाबाद में भी लोगों ने जबरदस्त ठंड महसूस की। एक ओर जहां मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या कम रही, वहीं स्कूली जाने वाले बच्चे भी ठिठुरते नजर आए।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सर्दी में इजाफा होगा। यह भी पूर्वानुमान है कि बुधवार से उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। बृहस्पतिवार को दिल्ली में बारिश की संभावना है। हवा की गति में सुधार और बारिश से वायु प्रदूषण में भी सुधार होने के आसार हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *