Share

एजेंसीं न्यूज
लखनऊ। हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने के चारों आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर करने वाली तेलंगाना पुलिस की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। पीडिघ्त के परिवार को करीब एक हफ्ते में इंसाफ भी मिला। बसपा मुखिया ने भी तेलंगाना पुलिस के कारनामे को काफी सराहा है और उत्तर प्रदेश पुलिस को तेलंगाना पुलिस से सबक लेने की नसीहत भी दी है।
बसपा चीफ मायावती ने हैदराबाद एनकाउंटर को सही बताया है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को हैदराबाद पुलिस के एक्शन से लेना चाहिए सबक। यूपी पुलिस तो हैदराबाद पुलिस से अपराध तथा अपराधी नियंत्रण का पाठ सीखे। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार सो रही है। उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली को भी हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से यहां अपराधियों को राज्य के मेहमानों की तरह माना जाता है। उत्तर प्रदेश में अभी भी जंगल राज है और सरकार अपनी पीठ ठोंकने में लगी हुई है। मायावती ने कहा कि हैदराबाद पुलिस की तरह ही उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सख्त कदम उठाने चाहिए तभी बढ़ती रेप की घटनाएं रुक सकेंगी। उन्नाव मामले में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश पुलिस को हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेने की नसीहत दी है। मायावती ने हैदराबाद गैंगरेप मामले में चारों आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने पर कहा कि इससे बलात्कारियों के मन में डर पैदा होगा।
तेलंगाना पुलिस ने महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपियों को आज तड़के ढेर कर दिया। क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए आरोपियों को मौका-ए-वारदात (नेशनल हाइवे-44) पर ले गई थी लेकिन मौके का फायदा उठाते हुए वे फरार होने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें आरोपी मारे गए।
हैदराबाद में हैवानों के एनकाउंटर पर वाराणसी में जश्न मनाया गया। हैदराबाद के एनकाउंटर पर काशी के लोगों ने जश्न मनाया। इन लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इसके साथ ही उन्नाव में पीडिघ्ता को जिंदा जलाने के आरोपियों के भी एनकाउंटर की मांग की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *