Share

रुड़की। हाईवे और शहर के अंदर सर्विस लेन पर वाहनों का कब्जा है। जिसके चलते हाईवे से लेकर शहर के अंदर जाम लग रहा है। यातायात पुलिस भी इसे लेकर कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है।
हाईवे से लेकर शहर के अंदर पिछले कुछ समय से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इसका कारण यह है कि इस समय हाईवे की सर्विस लेन पर वाहनों ने कब्जा जमा लिया है। जिसके चलते सड़क पर वाहनों से अतिक्रमण हो रहा है। इस अतिक्रमण के चलते सड़कों से पैदल भी निकलना मुश्किल हो रहा है। यातायात पुलिस भी इन वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। पूर्व में यातायात पुलिस की तरफ सर्विस लेन में पार्क होने वाले वाहनों को जेसीबी से उठाने का अभियान चलाया गया था। पुलिस ने कुछ दिन तक तो यह अभियान चलाया और ऐसे वाहनों को सीज किया। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार आया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही यह अभियान ठंडे बस्ते में चला गया। जिसके चलते एक बार फिर सड़कों पर वाहनों ने अपना कब्जा जमा लिया है। शहर में रामपुर चुंगी से हरिद्वार रोड पर सोलानी पुल तक यही हाल है। हाईवे के अलावा शहर के अंदर भी वाहनों की पार्किंग होने से हर दिन जाम लग रहा है। इसकी शिकायत कुछ दिन पहले जनता के साथ सीधे संवाद में डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार से भी की गई थी। उस दौरान अधिकारियों ने इसे लेकर अभियान चलाने के आश्वासन दिए थे, लेकिन तमाम दावे अभी तक हवा हवाई साबित हुए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *