Share

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में एक स्क्रैप गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में प्लॉस्टिक के ड्रम और अन्य ज्वलनशील सामान होने के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के मुताबिक हरिद्वार जिले के सलेमपुर में अशोक वाटिका फार्म हाउस के पास चैहान इंटरप्राइजेज के नाम से स्क्रैप का गोदाम है। गोदाम भी फार्म हाउस मालिक का बताया जा रहा है। बुधवार शाम गोदाम में अचानक आग लग गई। वहां अंदर प्लास्टिक के ड्रम आदि रखे होने के चलते कुछ देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सिडकुल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग की लपटें उठने और काला धुंआ देखकर दूर-दूर से लोग मौके पर दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
पास में ही बरात घर और आबादी है, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। रानीपुर और सिडकुल क्षेत्र में आबादी के बीच ऐसे सैकड़ों गोदाम बने हुए हैं। जिससे कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। रानीपुर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। संभवतरू शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *