Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। रहमत नगर गली नं0 8, सर सैय्यद नगर में स्थित एसटी. मीर जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक फहद अली ने बुधवार को हुकूमत एक्सप्रेस से विशेष बातचीत में बताया कि एसटी. मीर जूनियर हाईस्कूल एजूकेशनल हब में एक अग्रणीय नाम बन चुका है। करूला के अलावा शहर से भी यहां बच्चे शिक्षा हासिल करने के लिए भारी संख्या में आते है। वर्तमान में यहां 750 बच्चे शिक्षा का लाभ पा रहे है। उन्होनें बताया कि यहां बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ साथ उनके खेलकूद का भी भरपूर इन्तजाम किया गया है ताकि पढ़ाई का प्रेशर न हो और उनको मानसिक रूप से भी भरपूर मनोरंजन मिले। शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनायें देते हुए प्रबंधक फहद अली कहते हैं कि इतने कम समय में एसटी. मीर जूनियर हाईस्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जो पहचान बनाई है उसका श्रेय समस्त स्कूल स्टाफ व शिक्षकांे को भी जाता है जो बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान देते है। सभी टीचर्स पूरी निष्ठा व लगन के साथ बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देते है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *