Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। महानगर के घनी आबादी वाले असालतपुरा में बुधवार को पुलिस ने छापा मारकर अवैध रूप से चल रहा स्लाटर हाउस पकड़ा। यह कार्रवाई मझोला और सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने मौके से 49 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया जबकि 17 वहां से भाग गए। पुलिस को मौके भारी मात्रा में मांस, जिंदा और मृत पशु मिले। साथ ही दस लाख 33 हजार रुपए और पशु काटने के उपकरण व दस लोडर गाड़ियां बरामद हुईं। पुलिस फरार पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस की भी पशु तस्करों के साथ सांठगांठ की जांच शुरू हो गई है।
कप्तान अमित पाठक को असालतपुरा के बड़ा अहाता के पास अवैध स्लाटर हाउस चलने की सूचनाएं मिल रही थीं। एसएसपी ने इस संबंध में गलशहीद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पार्षद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर कप्तान को जानकारी दे दी। एसएसपी के निर्देश पर एएसपी सिविल लाइंस आदित्य लांग्हे व एएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में मझोला और सिविल लाइंस पुलिस ने एक साथ घेराबंदी करते हुए छापेमारी की। इसके बाद गलशहीद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने 49 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 117 जिंदा और 35 मृत पशु, 85 कुंतल भैंस का मांस, दस लाख 33 हजार रुपए, पशु काटने के उपकरण, दस लोडर गाड़ियां बरामद कीं।पुलिस की इस छापामार कार्यवाही से पूरे असालतपुरा इलाके में हड़कंप मच गया । सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि 66 पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। चार गोदामों को भी सील करने की कार्रवाई की गई है। फरार 17 की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *