Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। महानगर की उपनगरी कहे जाने वाले करूला के रहमत नगर गली नं0 8 में स्थित मैक्स डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मौ0 नासिर ने बुधवार को हुकूमत एक्सप्रेस से विशेष बातचीत में बताया कि मैक्स डिवाइन पब्लिक स्कूल एजूकेशनल हब में एक अग्रणीय नाम बन चुका है। करूला के अलावा शहर से भी यहां बच्चे एडमिशन के लिए हर साल भारी संख्या में आते है। यहां बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ साथ उनके खेलकूद का भी भरपूर इन्तजाम किया गया है ताकि पढ़ाई का प्रेशर न हो और उनको मानसिक रूप से भी भरपूर मनोरंजन मिले। शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनायें देते हुए प्रबंधक मौ0 नासिर कहते हैं कि इतने कम समय में मैक्स डिवाईन पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जो पहचान बनाई है उसका श्रेय समस्त स्कूल स्टाफ व शिक्षकांे को भी जाता है जो बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान देते है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *