भाजपा की गांधी संकल्प पदयात्रा सम्भल रोड पर निकाली गई

156
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। बुधवार को 11 बजे प्रातः भारतीय जनता पार्टी की ओर से गांधी की 150 वी गांधी जयंती को जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहे हैं इस अवसर पर महात्मा गांधी संकल्प पदयात्रा नगर विधानसभा में निकाली गई। पदयात्रा का शुभारंभ दस सराय पुलिस चैकी से महापोर विनोद अग्रवाल, दर्जा मंत्री गोपाल अंजान, महानगर अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।
पदयात्रा दस सराय पुलिस चैकी से संभल रोड जयंतीपुर होते हुए पार्षद मनोरमा सैनी के कार्यालय पर समापन हुआ। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के अवसर पर हम महात्मा गांधी संकल्प पद यात्रा के द्वारा जनता से संपर्क कर स्वछता का संदेश देने के लिए पद यात्रा कर रहे है उन्होने कहा कि हमें अपने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना है प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना है जल संरक्षण करना है उन्होंने कहा कि गाँधी जी भी स्वच्छता को सर्वोपरि मानते थे और उनके ही आदर्शों को मानते हुए उनके आदर्शों के लिए लोगों कों प्रेरित करने के लिए इस पदयात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने शहर वासियों को अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। दर्जा मंत्री गोपाल अंजान ने छेत्र वासियों व्यापारियों वर्ग आदि को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई सभी से शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का अनुरोध किया।
महानगर अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हम सभी को जल संरक्षण, प्रदूषण से बचाव और प्लास्टिक के उपयोग पर लगे प्रतिबंध पर सहयोग करने की अपील की जनता से कहा आप सभी अपने छेत्र में सफाई पर ध्यान दे अपने आसपास कहीं भी गंदगी ना होने दे शहर में स्वछता का वातावरण हो सफाई रख कर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते है ।
इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल,दर्जा मंत्री गोपाल अंजान महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता,महानगर महामंत्री राहुल शर्मा,महानगर महामंत्री वीरपाल सिंह,पूर्व पार्षद हेमराज सैनी, पार्षद मनोरमा सैनी,पार्षद रानी सैनी, पूनम चैहान,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, मुकेश भारद्वाज,पार्षद चंद्रशेखर सैनी, मंडल अध्यक्ष नवदीप टंडन,अमित शर्मा,अरविंद सिंह,विजय पाल सैनी,अशोक गावा,प्रेम शंकर सैनी ,चन्द्रभान, राजेश सैनी,ललित किशोर,लक्ष्मी नारायण,सुरजीत ठाकुर, अवन ठाकुर,संजीव सैनी,मुकेश सैनी, नितिन भटनागर,मुन्ना लाल कस्यप,कमल गुलाठी,मंगल सैन राजपूत,राजीव शर्मा,आर के सैनी,अभिषेक भटनागर,सोमपाल सिंह,सर्वेश कुमार,पिंकू गुप्ता,शरीक,फुरकान हुसैन,आदि महानगर,मंडल,मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY