Share

रुड़की। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन और बैंक एम्पलाइज फेड्ररेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर 22 बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल की। बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
मंगलवार को विभिन्न बैंकों के कर्मचारी नारेबाजी करते हुए मकतूलपुरी स्थित कैनरा बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए। यहां पर कर्मचारियों ने कहा कि बैंकों का लगातार विलय किया जा रहा है। इससे एटीएम एवं बैंक शाखाएं बंद होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी हुई है। इसके साथ ही सरकार की ओर से सेवा शुल्कों में बढ़ोत्तरी कर उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ बढ़ाया जा रहा है। बैंक कर्मचारियों को तरह-तरह से प्रताड़ित करते हुए उन्हे त्यागपत्र देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पदोन्नति बंद कर दी गई है। मनमाने तरीके से कामकाज किया जा रहा है। इसकी वजह से बैंक एवं उससे जुड़े लाखों कर्मचारी परेशान हैं। साथ ही सरकार की मनमानी का असर बैंकिग क्षेत्र पर लगातार दिखाई दे रहा है। उपभोक्ताओं को लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी भारत सरकार को भेजा। इस मौके पर वीके गुप्ता, अनिल अग्निहोत्री, मन्नू मानिक, राकेश, अनूप कुमार, मानिक जैन, दीपक, अर्जुन गुप्ता, मनोज खुराना, अनिल बजाज, रोहित, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *