Share

देहरादून। रुड़की नगर निगम के चुनाव का कार्यक्रम फाइनल कर दिया गया है। चुनाव 22 नवंबर को होगा। शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। अब राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना जारी करेगा, जबकि 23 अक्टूबर को हरिद्वार के जिलाधिकारी इसकी सूचना जारी करेंगे। दूसरी, तरफ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही रुड़की में चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। नगर निकाय चुनाव में रुड़की नगर निगम उन निकायों में शामिल था, जहां पूर्व में चुनाव नहीं हो पाए थे। चुनाव का मसला पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक गया। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को राहत देते हुए जल्द से जल्द रुड़की नगर निगम के चुनाव कराने के निर्देश दिए थे।
सरकार ने इस सिलसिले में राज्य निर्वाचन आयोग से चुनाव का प्रस्तावित कार्यक्रम मांगा। इस बीच पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भी चलने के कारण संशोधित कार्यक्रम मांगा।
शासन स्तर पर हुए मंथन के बाद चुनाव का कार्यक्रम तय कर इसे अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री और फिर शहरी विकास मंत्री को भेजा गया। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार शाम को सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली की ओर से चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *