Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली/देहरादून। सीबीआई ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ विधायकों की खरीद-फरोख्त की कथित कोशिश में शामिल होने के लिये मामला दर्ज किया है। सीबीआई द्वारा 2016 की एक कथित वीडियो को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उस समय राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू था।
वीडियो में रावत भाजपा में जाने वाले असंतुष्ट विधायकों के समर्थन को वापस पाने के लिये कथित रूप से पैसे को लेकर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं, ताकि वह वापस सत्ता पा सकें। सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिक जांच की एक सीलबंद रिपोर्ट अदालत में पेश की थी जिसपर हाल ही में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सीबीआई को इस मामले में आगे बढ़ने और रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *