Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस (राप्ती-गंगा एक्सप्रेस ) में कमलेश तिवारी हत्याकांड से जुड़े संदिग्धों के होने की सूचना पर मुरादाबाद में छापेमारी की गई। एसएसपी मुरादाबाद, एसपी रामपुर और एटीएस की टीमों ने राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन को कटघर रेलवे स्टेशन के पास रोक लिया और करीब आधे घंटे की तलाशी के बाद पांच लोगों को पूछताछ के लिए उठा लिया। ट्रेन रोके जाने और जांच के दौरान यात्रियों में भय का माहौल बना रहा।
एसएसपी के मुताबिक ट्रेन को कटघर में सुबह 8.58 बजे रोका गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रेन के हर कोच में संदिग्धों की तलाश की। पुलिस संदिग्ध हत्यारों का स्केच लिए हुए थीं। करीब चालीस पुलिस वालों की टीम संग आला अफसरों ने यात्रियों को फोटो दिखाकर पूछताछ की। तलाशी के बीच कुछ लोग ट्रेन के इंजन के पास स्लीपर व जनरल कोच से उतारे गए। इसके बाद ट्रेन 9.34 बजे रवाना हुई। इस दौरान पुलिस ने पांच ऐसे लोग ट्रेन से उतार लिए गए जिनकी पहचान संदिग्ध थी। इनसे कटघर थाने में अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *