Share

पिथौरागढ़। पूर्व वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर चुनावी हलचल होने लगी है। उप चुनाव के लिए हुई चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश महामंत्री ने विस्तृत चर्चा की ।
यहां उपचुनाव अगले माह होना है। पांच दिसंबर तक विधायक को चुना जाना है। भाजपा उपचुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है। शनिवार को लोनिवि डाकबंगले में जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी उपस्थित रहे। इस मौके पर भंडारी ने चुनाव संचालन समिति के समक्ष चुनाव एवं संगठन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस बार भी भाजपा का नारा बार-बार मोदी सरकार दिया जा रहा है।
बैठक में प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, बीएलए, पालक, संयोजक बनाने और चार से पांच बूथों पर एक शक्ति केंद्र एवं उसका प्रभारी नियुक्त करने, प्रत्येक बूथ पर गांधी संकल्प यात्रा, प्रत्येक बूथ पर भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। चुनाव प्रबंधन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए भंडारी ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कार्य और किए जाने वाले कार्यो की घर-घर पहुंच कर जानकारी देने को कहा।
बैठक में केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल ने भी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, ललित पंत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, राजेंद्र भट्ट, पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा, जिला महामंत्री गिरीश जोशी, महिमन कन्याल, राकेश देवलाल, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, कार्यालय प्रभारी सुभाष चंद्र जोशी, बंशीलाल विश्वकर्मा, सैन्य प्रकोष्ठ के संयोजक राम सिंह बिष्ट, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, देवेंद्र भट्ट, विनोद भट्ट, ललित सिंह धानिक, अमित बम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *