Share

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि निरंजनपुर सब्जी मंडी को यहां से शिफ्ट कर इस भूमि पर दून मेडिकल कॉलेज का विस्तार किया जाएगा। औद्योगिक विकास के लिए सरकार द्वारा बनाए गए लेंडबैंक में सब्जी मंडी शिफ्ट होगी। यह बात मुख्यमंत्री ने शाम को दून मेडिकल कॉलेज के वार्षिक समारोह फिनिक्स-2019 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। मुख्यमंत्री ने भावी डॉक्टरों की ओर से दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुत पर प्रसन्ना व्यक्त करते हुए कहा कि मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने अपनी लोक संस्कृति को बेहद करीब से परखा है।
सीएम ने कहा, मुख्यमंत्री प्रतिभा सम्मान योजना के तहत प्रदेश के टॉपर 25 छात्र-छात्राओं की 50 फीसद फीस रिफंड कर दी जाएगी। अगर मेडिकल के छात्र-छात्राएं लगातार चार साल तक टॉपर 25 में अपना स्थान बनाने में सफल होते हैं तो चारों साल उन्हें यह अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में केवल 44 स्थायी फैकल्टी हैं, जबकि 197 अस्थायी कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा है। उन्होंने मौके पर अपर सचिव स्वास्थ्य जुगल किशोर पंत को निर्देश दिए कि वह दून मेडिकल कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों का प्रपोजल लेकर आएं सरकार शीघ्र स्थायी नियुक्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू करेगी।
मुख्यमंत्री ने दून के शैक्षणिक संस्थानों में देशभर के सभी राज्यों के छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस साल नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य के 19वें स्थापना दिवस के मौके पर सभी राज्यों के छात्र-छात्राएं श्भारत भारती रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमश् में अपने राज्य की लोक संस्कृति प्रस्तुत करेंगे। दून के मंच से देश की सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया जाएगा। दून मेडिकल कॉलेज के साथ स्लाटर हाउस को शिफ्ट करने की कॉलेज की मांग पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस विषय पर अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *