Share

देहरादून-उत्तराखण्ड प्रदेश में होम-स्टे व्यवसाईयों को प्रोत्साहित करने तथा प्रदेश में होम स्टे का वृहद रूप से प्रचार-प्रसार किये जाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् द्वारा होम स्टे स्वामियों के लिए सोशल मीडिया मार्केटिंग प्रशिक्षण अभियान आरम्भ किया गया है। होम स्टे व्यवसायियों को सोशल मीडिया मार्केटिंग का अधिकतम लाभ पहुचाने के घ्येय से पर्यटन विभाग द्वारा सोशल मीडिया माध्यमों के प्रयोग करने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त होम स्टे स्वामियों को आतिथ्य सत्कार एवं अन्य कौशल विकास का प्रशिक्षण भी चरणबद्ध तरीके से दिया जा रहा है। इस पहल के अन्तर्गत विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। पेशेवर प्रशिक्षकों की कुशल टीम सम्बन्धित जनपदों के जिला पर्यटन विकास अधिकारियों के नेतृत्व में वहां के होम स्टे व्यवसाइयों को डिजिटल मार्केंिटंग की जानकारियों के अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के अन्तर्गत प्रशनोत्तर सेशन का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा होम स्टे व्यवसाईयों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। प्रथम चरण में कुमांऊ मण्डल के जनपदों में जिला पर्यटन विकास अधिकारियों के सहयोग से दिनांक 30 मई से 05 जून, 2019 तक रामनगर, कसार देवी, बागेश्वर, मुन्स्यारी तथा चैकोरी में होम स्टे स्वामियों को सोशल मीडिया मार्केटिंग सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया जिसके बाद उनके द्वारा फेसबुक, वट्सअप आदि के माध्यम से होम स्टे का व्यापक रूप से मार्केटिंग की जा रही है।
सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि होम स्टे व्यवसाईयों को सशक्त करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रमों का वृहद रूप से आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता राज्य के उद्यमियों को इस माध्यम से जोड़कर अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराने की है। इसके माध्यम से पलायन और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से
निजात पाने में मदद मिलेगी।
सचिव पर्यटन ने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों में होम स्टे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुमांऊ के मुन्स्यारी, चैकोड़ी, कसार देवी, रामनगर, बागेश्वर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों में डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होने बताया कि शीघ्र ही एक मोबाईल एप भी तैयार किया जायेगा.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *