Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या से हिंदूवादी संगठनों में उबाल है। उन्होंने राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। प्रदेश सरकार को भंग करने तक की मांग की।
शिवसेना ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त कराने, कमलेश तिवारी के हत्याओं को बेनकाब करने और हिंदू नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा कराने की मांग की। पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा, उनके बेटे को सरकारी नौकरी तथा एक करोड़ के मुआवजे की भी मांग उठाई है। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा सहित विपिन भटनागर, मुदित उपाध्याय, कमल राव, साहिल वर्मा, राजीव उपाध्याय, कपिल, पंकज, विकास आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। रोहन सक्सेना, अंशुल मित्तल, गौरव सैनी, आशू पंडित, अमन कुमार, पवन यादव आदि मौजूद रहे। उधर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों को सख्त सजा दिलवाने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग की है। अर्जुन कुमार शर्मा, गौरव दुबे, कुलदीप शर्मा, गौतम शर्मा, मुकेश शर्मा, विशाल गौड़ आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *