Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जिलाधिकारी राकेष कुमार सिंह ने जनपद में ग्रामीण व षहरी स्थानीय निकायों (ग्राम पंचायत, क्षेत्र प्रचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका तथा नगर निगमों) में अस्थायी गौवंष आश्रय स्थल की स्थापना व संचालन नीति की जनपद स्तरीय समिति के कर्तव्य, दायित्व, अनुश्रवण, मूल्याकंन व समीक्षा के संबंध में समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यदायीं संस्थाओं को निर्देष दिये कि गौवंष आश्रय स्थल को अपना घर मानते हुए घर की भांति ही निर्माण करें। धनराषि का सद्पयोग करें, कार्य ठीक प्रकार एवं गुणवत्ता पूर्ण करना सुनिष्चित करें। गौआश्रय केन्द्रों पर भूसा, हरा चारा एवं पानी तथा अन्य तरह की व्यवस्थाओं को मुकम्मल रखा जाये। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में गौआश्रय स्थलों के अनुश्रवण मूल्यांकन, गौ आश्रय स्थलों के संचालन, भरण पोषण एवं सुरक्षा तथा निराश्रित/बेसहारा गौवंष को इच्छुक पशुपालकों को सुपुर्द किये जाने हेतु सहभागिता योजना तथा बृहद गौआश्रय पशु केन्द्रों के निर्माण एवं संचालन सुपुर्दगी के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 बृजेष कुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त गम्भीर सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं कार्यदायीं संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *