Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। यूं तो महानगर के बाजारों में पिछले कई दिन से देर रात तक ईद की खरीदारी का दौर चल रहा है। मगर मंगलवार की शाम चांद की खबर आने के बाद बाजारेां में भीड़ और बढ़ गयी और देर रात समाचार लिखे जाने तक मण्डी चैक, अमरोहा गेट, टाउनहाल, चैमुखा पुल, गलशहीद, करूला, हरथला आदि इलाको में ईद की तैयारियों को लेकर जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली।
ईद की खरीदारी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 2 बजे के बाद तक बाजार गुलजार नजर आये। मण्डी चैक, टाउनहाल, अमरोहा गेट, चैमुखा पुल, पक्काबाग, गलशहीद आदि क्षेत्रों में लोगों ने जमकर खरीदारी की।
ईद की नमाज के लिए कुर्ता पायजामा से लेकर ब्र्रांडेड जींस व टीशर्ट की खरीदारी से लेकर स्लीपर, शूज व घरो के सजावटी सामान की जमकर खरीदारी हो रही है। बच्चे भी अपनी पसंद के कपड़े पूरे जोश के साथ खरीद रहे है। महिलायें व युवतियां आर्कषक डिजाइनों वाली पोशाको की ओर आर्कषित है तो वहीं इसके साथ चूड़ियां, आर्टीफिशियल ज्वैलरी, मेंहदी व अन्य श्रंगार के सामान की खरीदारी में व्यस्त नजर आयीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *