Share

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म भारत की रिलीज को लेकर सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग भी जारी है. भाईजान के फैन्स फिल्म भारत की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. करीब 100 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई अली अब्बास जफर की फिल्म भारत साउथ कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर पर आधारित है. फिल्म भारत में सलमान खान और कैटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ भी लीड रोल में मौजूद हैं।
सलमान खान की फिल्म भारत साउथ कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर पर आधारित है. फिल्म भारत में एक ऐसे आम इंसान की कहानी को दिखाया गया है, जो कि अपने जीवन में कई तरह के पड़ाव को पार करता है. फिल्म में सलमान खान भारत नाम के शख्स की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में सलमान खान के भारत जर्नी को दिखाया गया है. जिसमें सलमान खान कई लुक में नजर आ रहे हैं. भारत जर्नी की शुरुआत सलमान खान के बुजुर्ग स्टेज से होती है, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर भी साथ होते हैं. कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भारत यानि सलमान खान के जिगरी दोस्त की भूमिका निभाते हैं।
फिल्म का आधे से ज्यादा स्टोरी फ्लैशबैक में दिखाई गई है. जिसकी शुरुआत 1947 से होती है. भारत की इस जर्नी में सलमान खान के साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ का सफर दिखाया गया है. यहां जैकी श्रॉफ सलमान खान के पिता के रोल में नजर आ रहे हैं. इस दौरान भारत पार्टिशन सीन्स को रिक्रेएट किया गया है. वहीं उनकी दूसरी जर्नी है साल 1961 और 1964 के दौरान की. इस जर्नी में सलमान खान यानि भारत की जवानी का दौर दिखाया गया है, जिसमें वो एक सर्कस में काम करते हैं. इस दौरान सलमान के कई एक्शन सीन्स भी दिखाए गए हैं. इस जर्नी में सलमान खान के साथ दिशा पटानी भी नजर आ रही है. इस बीच सलमान खान और दिशा पटानी का रोमांटिक सॉन्ग स्लो मोशन भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।
इसके बाद सलमान खान के साल 1970 की भारत जर्नी को दिखाया गया है, जिसमें फिल्म में एंट्री होती है कैटरीना कैफ की. इस जर्नी में कैटरीना कैफ एक तेल निकालने वाली कंपनी में अच्छे पोस्ट पर काम करती हैं. वहीं सलमान खान और सुनील ग्रोवर भी उस कंपनी में तेल निकालने का काम करने लगते हैं. इस दौरान सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच रोमांस को भी दिखाया गया है. इतना ही नहीं इस जर्नी में एक ऐसा मोड़ भी आता है जब सलमान खान तेल निकालने वाले सुरंग में अंदर फंस जाते हैं. इसके बाद से उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आता है।
इसके बाद भारत की जर्नी साल 1970 पर पहुंचती है, जिसमें सलमान खान एक नेवी ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं. इस दौरान सुनील ग्रोवर भी एक नेवी ऑफिसर के ही किरदार में नजर आ रहे हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म भारत की कहानी को अलग – अलग जर्नी के अनुसार डिवाइड कर दिया गया है, जिसमें एक्शन है, रोमांस है, इमोशन्स हैं, सस्पेंस और कॉमेडी भी है. हमारा यह रिव्यू फिल्म भारत के ट्रेलर और उसके टीजर वीडियोज के आधार पर है. सलमान खान की फिल्म भारत का फाइनल रिव्यू पढ़ने के लिए आपको एक दिन का इंतजार करना होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *