Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। 31 दिसम्बर की रात्रि 12 बजे से 1 जनवरी की रात्रि 12 बजे तक यानि 48 घंटे आप अपने मोबाइल फोन से काॅल और मैसेज जरा देख भाल कर करें वरना मोबाइल का बैलेंस फुर्र हो जायेगा और आप देखते रह जायेंगे।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोबाइल कम्पनियों ने 31 दिसम्बर व 1 जनवरी को ब्लैक डे घोषित किया है। इसके तहत कोई भी सस्ती काॅल वाला वाउचर व टैरिफ काम नहीं करेगा और लोकल व एसटीडी काॅल 1 रूपये 20 पैसे प्रति मिनट की दर से कटेगी। वहीं मैसेज भी अन्तर्राष्ट्रीय 5 रूपये, एसटीडी 1.50 रूपये और लोकल 1 रूपये की दर से कटेगा। मोबाइल फोन कम्पनियां अक्सर नव वर्ष, दीपावली, होली जैसे मौकों पर ब्लैक डे घोषित कर देती हैं जिसके चलते टैरिफ प्लान काम नहीं करते है। अक्सर लोग ब्लैक डे को भूल जाते हैं और लम्बी बातों में मशगूल हो जाते है। एक दूसरे को बधाई देने के चक्कर में मोबाइल का सारा बैलेेंस ही खत्म हो जाता है। इसलिए 48 घंटे तक इस बात का ध्यान रखें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *