Share

आजमगढ़ को पीएम नरेंद्र मोदी की सौगात, एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, भोजपुरी में क्या बोले प्रधानमंत्री
लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी कई राज्यों के दौरे पर निकले हैं। इस बीच आज आजमगढ़ में पीएम मोदी ने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने चुनाव समेत कई मुद्दों पर संबोधन दिया।
लोकसभा चुनाव से पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी कई राज्यों की यात्रा कर रहे हैं। इस बीच 9 मार्च को पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे। वहीं 10 मार्च को प्रधानमंत्री आजमगढ़ जिले में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने हजारों करोड़ों की लागत से बने कई परियोजनाओं का उन्होंने उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही आजमगढ़ में एयरपोर्ट और सुहेलदेव यूनिवर्सिटी का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को काम को हम छोटे-छोटे शहरों तक ले जा रहे हैं। बड़े मेट्रो शहर जितने हकदार हैं उतने ही छोटे शहर भी इस विकास के अधिकारी हैं।
हम प्लानिंग को ध्यान में रखकर टियर 2 और टियर 3 शहरों में विकास किया जा रहा है। सबका साथ और सबका विकास का यही विजन है। डबल इंजन सरकार का यही मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई कनेक्टिविटी पूर्वांचल के किसानों और उद्यमियों के लिए सुनहरा भविष्य लिखने जा रही है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले। आज पहले की तुलना में कई गुणा बढ़ी हुई एमएसपी दी जा रही है। गन्ना किसानों के लिए इस साल लाभकारी मूल्य में 8 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब गन्ने का लाभकारी मूल्य 315 रुपये से बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वो सरकार चलाते थे तो गन्ना किसानों के तरसाते और रुलाते थे। उनका पैसा यहां का वहां कर दिया जाता था, कई बार तो उन्हें पैसे तक नहीं मिलते। भाजपा सरकार ने आज गन्ना किसानों के हजारों करोड़ों के बकाये को पूरा कराया है। इसी यूपी में चीनी मिलों को कोड़ियों के दाम बिकते और बंद होते देखा है। अब चीनी मिलें खुल रही हैं और गन्ना किसानों को इसका लाभ भी मिल रहा है। अकेले आजमगढ़ के ही करीब 8 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 2000 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी परिवारवादी सरकारों में विकास कार्य असंभव था। पिछली सरकारों में आजमगढ़ और पूर्वांचल ने पिछड़ेपन की न केवल तकलीफ उठाई, बल्कि यहां की छवि खराब करने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई।
पिछड़ी सरकारों ने जिस तरह आतंक और बाहुबल को यहां संरक्षण दिया वो सभी ने देखा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यहां सुहेलदेव विश्वविद्यालय की नींव रखी और शुभारंभ भी किया गया। बच्चों को दूसरे शहर पढ़ने के लिए भेजने पर मां बाप पर आर्थिक बोझ पड़ता है जो मैं समझता हूं। उन्होंने भोजपुरी भाषा में कहा कि ई विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट बन जाए आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ के लोगन के फायदा होई की ना? पीएम मोदी ने आगे कहा कि आंकड़े कह रहे हैं कि आज उत्तर प्रदेश अग्रिम पंक्ति में आकर खड़ा हो गया है। आज यूपी की चर्चा बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर होती है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का जो सदियों पुराना इंतजार था, वो भी पूरा हो गया। यूपी में तेजी से पर्यटन बढ़ा है। इसका लाभ पूरे राज्य को मिल रहा है। यही गारंटी 10 साल पहले मोदी ने की थी। आज आपके आशीर्वाद से ये गारंटी पूरी हो रही है।

Latest India News

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *