Share

मंच पर हो रही थी रामलीला, पुलिस वाला बोला- ‘मैं हनुमान जी का भक्त, रावण को सीता जी का हरण नहीं करने दूंगा’
आगरा में रामलीला मंचन के दौरान एक सिपाही मंच पर चढ़ आया। वह रावण के द्वारा माता सीता के हरण करने का विरोध करने लगा। उसने कहा कि वह हनुमान जी का भक्त है और यह नहीं होने देगा।
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में बिजलीघर मैदान पर रामलीला का मंचन हो रहा था। इस दौरान मच पर सीता हरण के प्रसंग का मंचन किया जा रहा था। तभी अचानक से एक शख्स शराब के नशे में धुत मंच पर चढ़ आता है। वह पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वह वहां बोलने लगा कि वह हनुमान जी का भक्त है और माता सीता का हरण नहीं होने देगा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला संज्ञान में आने के बाद उच्च अधिकारियों ने उसे निलंबित कर दिया है। लेकिन अब यह वीडियो चर्चा बटोर रहा है।
“यूं ही नहीं मुझे फैजल कहते, अभी 39 और मारूंगा…” आगरा में दो छात्रों ने टीचर को गोली मारकर वायरल किया ये VIDEO
नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग दंपत्ति पर कर दी पेशाब – India TV Hindi
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शर्मनाक हरकत, नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग दंपत्ति पर कर दिया पेशाब
दरअसल जीआरपी में तैनात सिपाही हरीशचंद्र अचानक से मंच पर चढ़ आया। वह वहां हंगामा करने लगा। कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उनके साथ अभद्रता करने लगा। इस दौरान वहां स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौजूद थे। उन्होंने भी इसका विरोध किया और इस पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह बुरी तरफ से शराब के नशे में धुत था। उसके खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है।
वहीं इस मामले को लेकर आरोपी सिपाही हरीशचंद्र ने कहा कि वह शराब के नशे में नहीं था। उसे यह देखकर गुस्सा आया था कि वहां रावण माता सीता को ले जा रहा था। मैंने इसी का विरोध किया था। इसके साथ ही उसने कहा कि अब नौकरी में मन नहीं लगता है। अब वह निलंबित भी हो गया और अब वह बाबा बनेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *