Share

‘राख से जो बारूद बने, उसको योगी आदित्यनाथ कहते हैं‘, जब रवि किशन ने सुनाया यह डायलॉग
‘बीजेपी सांसद रविकिशन ने आपराधिक माफिया गिरोहों से जुड़ी संपत्तियों को ध्वस्त करने और बुलडोजर चलाने के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘मैंने उत्तर प्रदेश को बड़े करीब से देखा है। मैंने इतनी शूटिंग की है कि करीब हर जिले में जाता था। मैंने वहां लाशों के ढेर भी देखे।‘
आप की अदालत शो में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद रविकिशन ने कई सवालों के बेबाक जवाब दिए। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के माफिया पर शिकंजा कसने के बारे में एक डायलॉग सुनाया। उन्होंने कहा कि ‘जली को आग कहते हैं, बुझी को राख कहते हैं, राख से जो बारूद बने, उसको योगी आदित्यनाथ कहते हैं।‘ ‘बीजेपी सांसद रविकिशन ने आपराधिक माफिया गिरोहों से जुड़ी संपत्तियों को ध्वस्त करने और बुलडोजर चलाने के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘मैंने उत्तर प्रदेश को बड़े करीब से देखा है। मैंने इतनी शूटिंग की है कि करीब हर जिले में जाता था। मैंने वहां लाशों के ढेर भी देखे।‘
‘मैंने रामगढ़ चीड़ में लाश बहती हुई भी देखी। मैंने गन शॉट भी देखे। लोगों को बंदूकें लहराते हुए भी देखा। वहीं 2017 के बाद जब महाराज जी यानी योगी आदित्यनाथ आए और उसके बाद कानून व्यवस्था को संभाला। जहां पहले चार-चार जिले माफिया चलाते थे और फिल्मों में हम लोग कहानी भी यही बताते थे कि राइफल चल रही है। यह चल रहा है। अब किसी की हिम्मत नहीं है।‘
उन्होंने कहा कि ‘यह बुलडोजर इसीलिए कि आप समाज की बहन.बेटियों को डराओगे, आप हत्या करोगे, बच्चों को डराओगे, समाज में भय पैदा करोगे तो बुलडोजर जरूर चलेगा। आपको मिट्टी में जरूर मिलाया जाएगा। महाराज जी जो कहते हैं वही करते हैं। अगर वह कहते हैं मिट्टी में मिलाएंगे तो मिट्टी में मिलाएंगे।‘

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *