Share

‘प्रसाद कैसा है सिब्बल जी?’, कांग्रेस छोड़ने पर जितिन प्रसाद ने कसा तंज, पुराने ट्वीट को लेकर किया पलटवार
कपिल सिब्बल ने एक साल पहले जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने पर ट्वीट किया था।
कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस पार्टीबीजेपी नेता जितिन प्रसार ने कसा तंजसिब्बल के पुराने ट्वीट पर किया पलटवार
कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। सिब्बल समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा जा रहे हैं। इसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता जितिन प्रसाद ने उन पर पलटवार किया है। कैबिनेट मंत्री ने कपिल सिब्बल के पुराने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उन पर तंज कसा है।
दरअसल, कपिल सिब्बल ने एक साल पहले जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने पर ट्वीट किया था। सिब्बल ने पिछले साल 10 जून को प्रसाद पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, “जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल हो गए। सवाल यह है कि क्या उन्हें बीजेपी से ‘प्रसाद मिलेगा या सिर्फ उप्र चुनावों के लिए उनको शामिल किया गया है? इस तरह के सौदे में अगर विचारधारा मायने नहीं रखती, पाला बदलना आसान है।”
सिब्बल के कांग्रेस छोड़ने और समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद जितिन प्रसाद ने उन पर उनके उसी पुराने ट्वीट को लेकर पलटवार किया। उन्होंने सिब्बल के एक साल पुराने ट्वीट को रिट्वीट करते और ‘राज्यसभा’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कहा, “प्रसाद” कैसा है सिब्बल जी!

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *