Yasin Malik, chairman of Jammu and Kashmir Liberation Front (JKLF) delivers a speech to activists during a protest in Srinagar on January 21, 2015. The JKLF organised a protest rally to mark the 25nd martyrdom anniversary of Gaw Kadal massacre during which more than 52 people were killed and 250 sustained bullet injuries when Indian troops opened fire on January 21, 1990. Kashmir has been hit by an insurgency since 1989 that has left more than 47,000 people dead by official count. AFP PHOTO / Rouf BHAT (Photo credit should read ROUF BHAT/AFP via Getty Images)
Share

यासीन मलिक की सजा के फैसले पर पाकिस्तान का छलका दर्द,
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, क्रिकेटर शाहीद अफरीदी समेत कई लोग मलिक के समर्थन में ट्वीट किए हैं।
यासीन मलिक को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजायासीन मलिक को लेकर पाकिस्तान का छलका दर्दराजनेताओं से लेकर क्रिक्रेटर तक ने दी है प्रतिक्रिया
टेरर फंडिंग मामले में दोषी पाए गए यासीन मलिक को पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार शाम को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके अलावा आतंकी यासीन मलिक पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि, मलिक को सजा हिंदुस्तान में हुई, लेकिन उसकी सजा का दर्द पाकिस्तान में बैठे कुछ हुक्मरानों और सिलेब्रिटीज को जरूर हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, क्रिकेटर शाहीद अफरीदी समेत कई लोग मलिक के समर्थन में ट्वीट किए हैं।
दिल्ली की एनआईए कोर्ट ने यासीन मलिक को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की थी। यासीन मलिक की सजा सुनाए जाने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुनिया भर के देशों से अपील कर डाली थी कि वो मोदी सरकार के इस कदम का विरोध करें। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी यासीन मलिक को दोषी ठहराए जाने को लेकर भारत की आलोचना की है।
यासीन मलिक को लेकर क्या बोले पाकिस्तान के हुक्मरान?
यासीन मलिक को सजा दिए जाने से पहले पाकिस्तान की सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल देखने को मिली थी और वो सभी मलिक के समर्थन में बोल रही रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मलिक के समर्थन में एक ट्वीट में कहा, ‘दुनिया को भारत के जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक कैदियों के साथ भारत सरकार के दुर्व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। प्रमुख कश्मीरी नेता यासीन मलिक को फर्जी आतंकवाद के आरोपों में दोषी ठहराना भारत में मानवाधिकार के हनन की आलोचना करने वाली आवाजों को चुप कराने का निरर्थक प्रयास है। मोदी सरकार को इसके लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए।”
इस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी यासीन मलिक को लेकर एक ट्वीट किया। इमरान खान ने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। इमरान ने ट्वीट किया, “मैं कश्मीरी नेता यासीन मलिक के खिलाफ मोदी सरकार की फासीवादी नीति की कड़ी निंदा करता हूं। इसमें यासीन को अवैध रूप से जेल में रखने से लेकर फर्जी आरोपों में उन्हें सजा देना शामिल है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत अधिकृत कश्मीर में हिंदुत्व फासीवादी मोदी सरकार के राज्य पोषित आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *