Share

‘जानी दुश्मन’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ फेम बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक (एनडीपीएस) कोर्ट ने अभिनेता की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि अरमान कोहली ड्रग्स केस में बीते आठ महीनों से आर्थर रोड जेल में बंद हैं। पिछले साल अगस्त में एनसीबी ने अरमान के घर से 1.2 ग्राम कोकेन जब्त की थी, जिसके चलते वह जेल में कैद हैं। अभिनेता पहले भी कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर कर चुके हैं लेकिन एनडीपीएस कोर्ट ने तब भी उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
एनडीपीएस कोर्ट ने अरमान की जमानत याचिका खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा कि, “पहली नजर में देखने से यही पता चलता हे कि आरोपी ड्रग्स की तस्करी करने वालों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसे देखते हुए यह कहना गलत है कि ड्रग्स की मात्रा कम है इसलिए इनकी याचिका को खारिज किया जाता है। अभी तक मिले सबूतों से साबित होता है कि आरोपी इस अपराध में संलिप्त है। इसी कारण कोर्ट को यह मामला जमानत देने लायक नहीं लगता है।”
रिपोर्ट्स के मुताबिक अरमान कोहली का कथित तौर पर ड्रग्स और प्रॉस्टिट्यूशन गिरोहों से भी संबंध हैं। एनसीबी ने अरमान के घर पर ऑपरेशन ‘रोलिंग थंडर’ के तहत छापा मारा था। यह एजेंसी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद से मुंबई में लगातार छापेमारी कर रही है।
एनसीबी की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार ड्रग्स पेडलर अजय राजू सिंह ने अरमान कोहली का नाम लिया था। इतना ही नहीं एनसीबी के निर्देशक समीर वानखेड़े ने अरमान के खिलाफ कई दावे किए थे। उन्होंने कहा था कि अरमान ड्रग्स के अलावा कई दूसरे गंभीर मामलों में भी आरोपी हैं। जांच में यह भी पता चला कि अरमान कोहली के घर से जो कोकेन मिला था, वह दक्षिण अमेरिका का था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *