योगी बोले- मैं समग्र विकास की बता करता हूं तो ये कब्रिस्तान की बात करने लगते हैं

282
Share

नोएडा
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जारी रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…
लाइव अपडेट

बरेली में अमित शाह के चुनावी वादे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बरेली में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को मुफ्त में बिजली दी जाएगी। गरीब बच्चियां जो 12वीं से आगे पढ़ेंगी उन्हें स्कूटी दी जाएगी।

अखिलेश पर अमित शाह का हमला
अमित शाह ने कहा, ‘भाजपा ने हर गरीब को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त कराने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना कार्ड बनाया, जिससे हर गरीब परिवार अपना इलाज करवा सकता है। मैं पूछना चाहता हूं नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है अखिलेश बाबू, लेकिन आपके शासन में गरीबों को ये सुविधा क्यों नहीं मिली थी?’

योगी ने चुन-चुन कर माफियाओं को साफ किया: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बरेली में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से माफियाओं को चुन-चुन कर साफ करने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। ये जो परिवर्तन आया है वो सपा, बसपा नहीं ला सकते हैं।

भाजपा बिना जात-पात देखे सबका विकास करती है: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह बरेली में चुनावी रैली कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जात-पात देखे बिना हर एक व्यक्ति का विकास करती है। नरेंद्र मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों के लिए ढेर सारी योजनाएं भेजीं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन योजनाओं को आप तक पहुचांने का काम किया।

मैं समग्र विकास की बता करता हूं तो ये कब्रिस्तान की बात करने लगते हैं: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहजहांपुर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस केवल अपने परिवार के लिए जीने वाले लोग हैं, इन्होंने वंशवाद को बढ़ावा दिया। अगर हम लोग राष्ट्रवाद की बात करते हैं तो ये जातिवाद की बात करते हैं, हम विकास की बात करते हैं तो ये मत और मजहब की बात करते हैं, मैं समग्र विकास की बात करता हूं तो ये कब्रिस्तान की बात करने लगते हैं, मैं गन्ना की बात करता हूं तो ये जिन्ना की बात करने लगते हैं।

भाजपा के बड़े नेता ने छोटे को पैदल कर दिया, छोटे ने गुस्से में उप-मुख्यमंत्री को स्टूल पर बैठा दिया: अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि ये अन्यायी सरकार है। झूठी सरकार है। इनके नेता झूठे हैं। बड़े नेता ने तो पहले ही छोटे नेता को पैदल कर दिया। जब छोटे नेता को गुस्सा आया तो उसने एक उप-मुख्यमंत्री को स्टूल पर बैठा दिया। और ज्यादा गुस्सा आया तो घोषणा पत्र से उनकी फोटो हटा दी। स्टूल वाले उप-मुख्यमंत्री अपने समाज को कोई हक और सम्मान नहीं दिला सकते हैं।

LEAVE A REPLY