अल्मोड़ा में बोले मोदी- पूरे देश में कांग्रेस की नीति रही है कि सब में डालो फूट, मिलकर करो लूट

545
Share

नोएडा
जहां ये सड़क को मुश्किल बताते थे, वहां आज पहाड़ों पर रेल भी पहुंच रही: मोदी
कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यही लोग कहते थे कि पहाड़ों पर सड़कें बनाना आसान नहीं है, इसलिए यहां तो ऐसे ही चलना पड़ता है, लेकिन आज उत्तराखंड में चारों धामों को जोड़ने के लिए ‘ऑल वेदर’ रोड का काम चल रहा है। जहां ये सड़क को मुश्किल बताते थे, वहां आज पहाड़ों पर रेल भी पहुंच रही है।

राहुल-प्रियंका पर मोदी का हमला
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस के इतने पुराने मंत्री, गवर्नर रहे हैं कोई कहीं प्रचार करने तक नहीं आता है। सिर्फ दो भाई-बहन आते हैं। क्योंकि उन्हें अपना परिवार बचाना है। 14 तारीख को धूप खिले ना खिले कमल खिलना चाहिए। ये ब्रह्मकमल वाला कमल है।’

उत्तराखंड के लोगों को डरपोक कहके उनका अपमान कर रही कांग्रेस: मोदी
अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिना दलाली के ये लोग कोई भी मदद आम लोगों तक नहीं पहुंचने देंगे। जिस उत्तराखंड के हर घर से सेना के वीर जवान निकलते हैं। उनके नाम के आगे ये लोग डर जोड़ रहे हैं। कांग्रेस के लोग उत्तराखंड से जुड़े नहीं हैं। लेकिन, कम से कम उत्तराखंड के बारे में कुछ समझ कर आया करिए। इन्हें डरपोक कह करके आप उत्तराखंड की वीर माताओं का अपमान करते हैं। ऐसे अपमान को उत्तराखंड कभी बर्दास्त नहीं करेगा।

जो निराशा फैला रहे हैं वो अल्मोड़ा में आकर देखें: मोदी
अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा कि जो लोग निराशा फैलाने में लगे रहते हैं, जिन्हें भाजपा की कोई भी चीज अच्छी नहीं लगती मैं उन्हें कहता हूं कि अगर उत्तराखंड के संबंध में आपके मन में कोई आशंका है तो मेरे अल्मोड़ा में आकर देखो।

अल्मोड़ा में क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा, मैंने जो कल देखा उसके बाद साफ है कि भाजपा से ज्यादा जनता उसे जिताने में लगी है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान में भी भाजपा के लिए जबरदस्त वातावरण रहा। कल के मतदान के बाद मैं कहता हूं कि भाजपा पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

LEAVE A REPLY