Share

एजेंसीं न्यूज
नई दिल्ली। दिल्ली की कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों के डेथ वारंट पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अगले आदेश तक फांसी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने डेथ वारंट पर रोक लगाने के पीछे यह कहा कि चारों दोषियों में से एक दोषी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है।
हालांकि सोमवार को राष्ट्रपति ने दोषी पवन की दया याचिका को खारिज कर दी है। इससे पहले सोमवार को ही निर्भया के 2 दोषियों अक्षय सिंह और पवन कुमार गुप्ता की द्वारा दायर याचिका जिसमें डेथ वारंट पर रोक लगाने की मांग को पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इधर, निर्भया की मां ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि अदालत को दोषियों को फांसी देने के अपने आदेश पर अमल करने में इतना समय क्यों लग रहा है? निष्पादन को बार-बार स्थगित करना हमारे सिस्टम की विफलता को दर्शाता है। हमारा पूरा सिस्टम क्रिमिनल को सपोर्ट कर रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *