Share

देहरादून। उत्तराखंड महिला मंच ने मंगलवार को प्रदेश में शराब के दाम घटाए जाने को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला प्रदर्शनकरियों ने नारेबाजी कर सरकार की नीतियों का विरोध किया। प्रदेश संयोजक कमला पंत की अगुवाई में उन्होंने लैंसडौन चैक पर जमकर नारेबाजी की और राज्य सरकार का पुतला फूंका। साथ ही शराब की बोतलों को भी आग के हवाले किया।
मंच की जिला संयोजक निर्मला बिष्ट ने राज्य सरकार के निर्णय को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि शराब सस्ती की जा रही है, जबकि आम लोगों के लिए राशन, पानी, तेल, बिजली इत्यादि की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। बिष्ट ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। पर इसको काबू करने की कोशिश तक नहीं की जा रही, जिसे लेकर आम लोगों में रोष है।
शराब की कीमतें घटाए जाने का उन्होंने विरोध किया। साथ ही प्रदेश सरकार को चेतावनी देते कहा कि वह जन कल्याणकारी योजनाओं की ओर ध्यान दे न कि शराब जैसी विनाशकारी चीज की ओर। उनका कहना है कि जब तक राज्य सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती महिला मंच इसका विरोध करता रहेगा।
प्रदर्शन में पदमा गुप्ता, सरस्वती कठैत, शकुंतला मुंडेपी, सरला पुरोहित, शांति नेगी, कुलमति भंडारी, सरोज चैहान, हेमलता नेगी, विजया नैथानी, भुवनेश्वरी कठैत, विमला पंवार, विमला थपलियाल, बीना सकलानी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *